logo

लोकसभा चुनाव : JDU ने जारी की 16 उम्मीदवारों की लिस्ट, इन सांसदों का टिकट काटा 

nitish241.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर JDU ने बिहार में 16 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। जिन सीटों पर मौजूदा सांसदों को इस बार टिकट नहीं मिला हैं, उसमें सबसे पहला नाम सीतमढ़ी सीट का है। यहां विधान परिषद के अध्यक्ष देवेश चंद्र ठाकुर जदयू के उम्मीदवार होंगे। सुनील कुमार पिंटू का टिकट काट दिया गया है। दूसरे नंबर पर सीवान सीट है। यहां से विजय लक्ष्मी कुशवाहा को पति रमेश सिंह कुशवाहा के साथ पार्टी में शामिल होने के ठीक एक दिन बाद टिकट दिया गया है। बता दें कि सीवान लोकसभा सीट से कविता सिंह ने 2019 में जीत हासिल की थी। 

किसको कहां से टिकट 
जारी लिस्ट के अनुसार राजीव रंजन (ललन) सिंह मुंगेर से और लवली आनंद शिवहर से उम्मीदवार बनाये गये हैं। इसके साथ सुनील कुमार बाल्मिकी नगर से लड़ेंगे। सीतामढ़ी से देवेश चंद्र ठाकुर को उम्मीदवार बनाया गया है। झांझारपुर से रामप्रीत मंडल और भागलपुर से अजय कुमार मंडल को पार्टी ने टिकट दिया है। 


किशनगंज से मुजाहिद आलम को टिकट

हर लोकसभा चुनाव में चर्चा में रहने वाली लोकसभा सीट किशनगंज से इस बार मुजाहिद आलम को उम्मीदवार बनाया गया है। सुपौल से दिलेश्वर कामैत चुनाव लड़ेंगे। इसी के साथ कटिहार से दुलालचंद्र गोस्वामी चुनावी मैदान में होंगे। पूर्णिया से संतोष कुमार, मधेपुरा से दिनेश चंद्र यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। गोपालगंज से डॉक्टर आलोक कुमार सुमन चुनाव लड़ेंगे। सिवान से विजयालक्ष्मी देवी को टिकट दिया गया है। 

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - JDUnitish kumarlistelectionbihar news